बड़ा हादसाः मेरठ एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 62 के पास एक के बाद एक टकराए वाहन, दो की मौत, दूसरे की मदद करना ट्रक वालों को पड़ा भारी

Noida Breaking News: कभी कभी दूसरों की मदद करना भारी पड़ जाता है। ऐसा उस वक्त देखने को मिला जब मेरठ एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 62 के पास एक पिकअप टेम्पो खड़े हुए ट्रक में घुस गया। देखते ही देखते पिकप टेंपो चालक अंदर फंस गया। जिसकी मदद करने के लिए तीन ट्रक वाले रुके। जिन्हें दूसरे ट्रक में आकर रौंद दिया।
पुलिस काम बयान
बता दें कि देर रात थाना सेक्टर 58 क्षेत्रान्तर्गत मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मेरठ से आने वाली बीच वाली लेन पर सडक दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि गाडी पिकअप नंबर डीएल 1सी एएच 1790 पीछे से ट्रक नंबर एमपी 07 जीए 9111 से टकरा गई थी तथा पिकअप में फंसे ड्राइवर अमित को 3 ट्रक चालक अपने अपने ट्रक साइड में रोककर उक्त ड्राइवर को निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सब्जी के ट्रक संख्या यूपी 37 एटी 6693 द्वारा उक्त तीनों ट्रक ड्राइवरों को भी टक्कर मार दी गयी जिस कारण वह घायल हो गये हैं। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान देवेंद्र पुत्र कमलेश उम्र 34 वर्ष निवासी ढकिया हमीद नगर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश और गोविंद चैहान पोलहन चैहान निवासी फददपुर ऐरावाला बास गांव आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष की मृत्यु हो गयी। इसके अलावा वीरेंद्र पुत्र अमर सिंह यादव ग्राम निवासी ग्राम भावरी थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर उम्र करीब 24 वर्ष, साहिल पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम जोहड़ी जनपद बागपत और हरिओम पुत्र नरेंद्र निवासी मंगोलपुरी दिल्ली उम्र करीब 35 वर्ष उपचाराधीन है। घटनास्थल पर मौजूद ट्रकों को एनएचएआई क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। आरोपी ट्रक चालक हिरासत में तथा ट्रक को थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: Suicide: मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या की आशंका

यहां से शेयर करें