नरपिशाच जैसी हरकत
चश्मदीदों ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने भरत का खून पिया और सिर का मांस निकालकर खाने की कोशिश की। इसके बाद वह खेत में जाकर छिप गया।
ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेरा। इस दौरान लोग आरोपी पर पत्थर फेंकने लगे और काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही।
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस ने बताया कि गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। दमोह सीएसपी एच.आर. पांडे के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति और हत्या के मोटिव की जांच की जा रही है।
परिवार और गांव में सदमे का माहौल
मृतक के भाई विजय विश्वकर्मा ने कहा कि परिवार सदमे में है। घटना के बाद गांव में गुस्से और डर का माहौल है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। यह घटना मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी हिरासत में है।

