कुंभ वायरल गर्ल: मोनालिसा फरहान खान के साथ रहते हुए लापता? सनोज मिश्रा के वकील डॉ. एपी सिंह ने साजिश का खुलासा किया, MP पुलिस और NCST की कार्रवाई तेज

कुंभ वायरल गर्ल: महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में गारलैंड और रुद्राक्ष बेचती हुई वायरल हुई मोनालिसा भोसले (खरगोन के महेश्वर की पारधी समुदाय की लड़की) अब फरहान खान (फरमान अली) के साथ रहते हुए गायब बताई जा रही है। मोनालिसा के मोबाइल नंबर बंद हैं, परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा। फिल्म निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा के वकील डॉ. एपी सिंह ने आज प्रेस बाइट में इसे बड़े षड्यंत्र की साजिश बताया है।

डॉ. एपी सिंह ने कहा, “कुंभ प्रयागराज की वायरल गर्ल, जिसका अवैध तरीके से नाबालिग होने के बावजूद नकली कागज, नकली फोर्स्ड डॉक्युमेंट बने, खरगोन मध्य प्रदेश से। जिन कागज बनाने वालों को, दो अधिकारियों को अस्पताल और उससे जुड़े हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है खरगोन जिले के महेश्वर गाँव। जिन आधार जिनको आधार बनाया गया था और अब उस पर मध्य प्रदेश पुलिस और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग पूरी तरह से कार्रवाई कर रहा है।

अभी कुछ लोगों के संबंध में फोन आ रहे हैं कि क्या यह वायरल कुंभ गर्ल कहीं लापता है? यह एक साजिश है, एक षड्यंत्र है, उसको छिपा के अंडरग्राउंड किया गया है। जो फरजान अली, फरहान अली है उसमें मुख्य आरोपी और उसके साथ अन्य भी आरोपी आएंगे क्योंकि उन्होंने भी एक नाबालिग की शादी कराने में ऐसा भाग लिया है। तो निश्चित तौर पर चाहे कोई राजनीति वाला व्यक्ति हो, धनबल, जनबल, बाहुबल वाला व्यक्ति हो, सबके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस काम करेगी, कार्रवाई करेगी, एक्शन लिया जाएगा।

और इसके लिए माननीय न्यायालय भी सतर्क हैं। कहीं चले जाएं पुलिस उन्हें ढूँढेगी, कहीं छुपा दी जाए यह गुमराह करने का तरीका है और इस पर सख्ती से कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। सनोज मिश्रा फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने अपनी मेहनत से नेपोटिज्म के खिलाफ उस वायरल गर्ल को हीरोइन के रूप में कार्य कराने का काम किया है और इसीलिए उसे भी निशाने पर लेकर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।”

ताजा अपडेट (13 अप्रैल 2026 तक):

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में मोनालिसा नाबालिग साबित हुई है। महेश्वर CHC के रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी जन्म तिथि 30 दिसंबर 2009 है, यानी शादी के समय उम्र सिर्फ 16 साल 2 महीने थी। महेश्वर नगर परिषद ने उनका फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। MP सरकार ने महेश्वर के CMO का तबादला कर दिया और दो अधिकारियों को सस्पेंड किया। महेश्वर थाने में फरहान खान के खिलाफ POCSO एक्ट, SC/ST अत्याचार अधिनियम और अपहरण समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज है। MP पुलिस और NCST दोनों राज्यों के DGP से रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई कर रही है।

केरल हाईकोर्ट ने फरहान खान को अस्थायी राहत दी है, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। मोनालिसा के परिवार का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी कराई गई और अब लड़की को छिपाया जा रहा है। सनोज मिश्रा ने पहले इसे ‘लव जिहाद’ बताया था और मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में हीरोइन बनाने का ऑफर दिया था। यह मामला नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठाने वाले सनोज मिश्रा को निशाना बनाने का षड्यंत्र लग रहा है। पुलिस की तलाशी जारी है और कोर्ट सतर्क नजर आ रहा है। आगे क्या होता है, इस पर पूरे देश की नजर है।

यह भी पढ़ें: एम्स ग्रीन एवेन्यू, ग्रेटर नोएडा: सुरक्षा खतरे, बिलिंग धोखाधड़ी और अनियमितताओं पर निवासियों का फूटा गुस्सा

यहां से शेयर करें