कानपुर: निजी बैंक में महिला कर्मचारी का विवादित वीडियो वायरल, बैंक ने घटना से किया इंकार

Video viral

Video viral : कानपुर।  कानपुर के पनकी इलाके में स्थित एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी का एक विवादित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में महिला कर्मचारी किसी व्यक्ति पर गुस्सा दिखाते हुए कहती नजर आ रही है—ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत”। वीडियो में वह लैपटॉप फेंकने की कोशिश भी करती दिखाई देती है, जबकि सहकर्मी उसे रोकने का प्रयास करते नजर आते हैं।

Video viral :

मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला कर्मचारी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। हालांकि बैंक प्रबंधन ने इस तरह की किसी भी घटना के होने से साफ इंकार किया है।

विवाद पर कर्मचारी ने दी सफाई

वायरल वीडियो के बढ़ते विवाद के बीच आस्था सिंह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो किसी ग्राहक से विवाद का नहीं है, बल्कि उनकी एक सहकर्मी के पति से हुई बहस का है।
आस्था के अनुसार, यह वीडियो 6 जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है।

आत्मसम्मान में कही थी बात”

अपने बयान—ठाकुर हूं मैं…”—पर सफाई देते हुए आस्था ने कहा कि उन्हें अपनी जाति पर गर्व है और उन्होंने यह बात आत्मसम्मान की भावना में कही थी, न कि किसी को धमकाने या अपमानित करने के लिए।

बैंक का आधिकारिक रुख

बैंक प्रशासन ने कहा है कि संस्था के भीतर ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं होती और वीडियो कहाँ व कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी बैंक परिसर से सम्बंधित नहीं है। मामले की सच्चाई को लेकर सोशल मीडिया में भ्रम फैलने की आशंका जताई जा रही है।

Video viral :

यहां से शेयर करें