नोएडा। समाचार पत्र दैनिक जय हिन्द जनाब के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी मोहम्मद आज़ाद के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभचिंतकों और साथियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
नोएडा विधानसभा क्षेत्र-61 से यूपी कांग्रेस के प्रदेश सदस्य एवं अधिवक्ता यतेंद्र शर्मा ने आज़ाद को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए कहा कि वे सुख-दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने ईश्वर से श्री आज़ाद के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु एवं जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। यतेंद्र शर्मा ने कहा कि आज़ाद पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के साथ-साथ समाजसेवा में भी सदैव अग्रणी रहे हैं और लोगों के दिलों में उनकी विशेष पहचान है। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य शुभचिंतकों ने भी श्री आज़ाद को जन्मदिन की बधाई दी।
यह भी पढ़ें: पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत, बचाव अभियान जारी

