New Delhi news दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त नाबाम गुंगटे ने दिल्ली पुलिस पूर्वोत्तर के नागरिकों के खिलाफ अपराध के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने राजधानी दिल्ली में पूर्वोत्तर राज्यों के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने समन्वय बढ़ाने के लिए मोती बाग में पूर्वोत्तर राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नरों, संयुक्त रेजिडेंट कमिश्नरों और अन्य प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने पूर्वोत्तर के लोगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपने सुझाव भी साझा किए, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पूर्वोत्तर के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रभावी कदम उठाती रहेगी।
डीसीपी अंजिता सेहेप्याला ने कहा कि पूर्वोत्तर के नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बैठक में स्पनर की कार्यप्रणाली, हेल्पलाइन नंबर 1093, त्वरित पुलिस सहायता, पैनल में शामिल अस्पतालों में रियायती इलाज, मुफ्त कानूनी सहायता तथा मृतकों के पार्थिव शरीर के परिवहन जैसी सुविधाओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्वोत्तर राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नर, संयुक्त/अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर, डीआरसी, ओएसडी और विभिन्न भवनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

New Delhi news

