जेडीए  ने 146 ईडब्ल्यूएस आवासों का लॉटरी ड्रॉ पारदर्शिता से कराया

Ghaziabad news  हिन्दी भवन, लोहिया नगर में मंगलवार को प्रात: 11 बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत योजना संख्या-930-41डी में निर्मित 146 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) भवनों के आवंटन हेतु लॉटरी ड्रॉ का आयोजन पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया गया।यह आवास निजी विकासकर्ता रॉकफोर्ट डवलपर्स प्रालि। द्वारा खसरा संख्या-1174, ग्राम नूरनगर में निर्मित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान 13 वेटिंग सूची के आवेदकों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई।

पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निदेर्शों के अनुरूप, निष्पक्षता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई, ताकि सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके। लॉटरी ड्रॉ की कार्यवाही अपर जिलाधिकारी विकास कश्यप , अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह , वित्त नियंत्रक , परियोजना अधिकारी तथा सीएलटीसी गाजियाबाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में आवेदकों ने भी मौके पर उपस्थित होकर प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा।प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। चयनित लाभार्थियों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

यहां से शेयर करें