itel ZENO 100 भारत में लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 5000mAh बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन

itel ZENO 100

itel ZENO 100 : नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन ZENO 100 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर मजबूत बॉडी और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो आमतौर पर बजट स्मार्टफोन में कम ही देखने को मिलता है।

itel ZENO 100 :

फोन में कंपनी का प्रोप्राइटरी अल्ट्रालिंकफीचर भी दिया गया है। यह फीचर उन दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां सामान्य सेलुलर नेटवर्क की कवरेज नहीं होती। हालांकि इस सुविधा का उपयोग करने के लिए कंपैटिबल iPhone की आवश्यकता होगी।

दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

itel ZENO 100 में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में डायनामिक बार फीचर भी दिया गया है, जो यूजर्स को लाइव नोटिफिकेशन और अलर्ट दिखाता है।

यह स्मार्टफोन 2.2GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7100 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। फोन में 3GB और 4GB रैम के विकल्प मिलते हैं, जिसे 8GB वर्चुअल रैम के साथ बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 15 Go Edition पर चलता है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है, जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपलब्ध है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
News Article Hero Image

अन्य फीचर्स

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, IR ब्लास्टर, 3.5mm ऑडियो जैक, DTS साउंड, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5 और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ZENO 100 KV

कीमत और उपलब्धता

itel ZENO 100 को सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड तीन रंगों में लॉन्च किया गया है।

  • 3GB + 64GB वेरिएंट की कीमत: 6,866 रुपये
  • 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत: 7,285 रुपये

यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

itel ZENO 100 :

Tendulkar family’s royal wedding: अर्जुन-सानिया शादी के बंधन में बंधे, सारा के लुक ने लूटी महफिल, बॉलीवुड से क्रिकेट तक सितारों का महासमागम

यहां से शेयर करें