ईरान-इस्राइल जंग तेज: परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, इजराइल बोला- सैन्य कार्रवाई और होगी तेज

Iran-Israel:

Iran-Israel: नई दिल्ली/तेहरान/यरुशलम। ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष शुक्रवार को और भड़क गया, जब ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा किया। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के महत्वपूर्ण परमाणु और औद्योगिक स्थलों को निशाना बनाया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के मुताबिक, अराक के शाहिद खोंदाब स्थित भारी पानी संयंत्र और यज्द प्रांत के अर्दकान येलोकैक उत्पादन प्लांट पर हमले किए गए।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इन हमलों में किसी के हताहत होने या रेडिएशन लीक की कोई सूचना नहीं है।

Iran-Israel:

इजराइल का कड़ा रुख, कार्रवाई और तेज करने की चेतावनी

वहीं इस्राइल ने तेहरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को और तेज करने का ऐलान किया है। इजराइली सेना का दावा है कि उसने तेहरान के भीतर बैलिस्टिक मिसाइल और हथियार निर्माण से जुड़े ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके अलावा पश्चिमी ईरान में मिसाइल लॉन्चर और स्टोरेज साइट्स को भी निशाना बनाया गया।

खाड़ी देशों तक फैला युद्ध

संघर्ष अब खाड़ी क्षेत्र तक फैलता नजर आ रहा है। सऊदी अरब ने दावा किया कि उसने राजधानी रियाद की ओर बढ़ रहे मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया। कुवैत के बंदरगाहों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है, जबकि बेरूत में हुए हमलों में दो लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका की पहल, लेकिन ईरान का इनकार

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जारी है। हालांकि ईरान ने किसी भी वार्ता से इनकार कर दिया है। अमेरिका ने 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव भी रखा है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी जहाजों के लिए खोलने की शर्त शामिल है।

होर्मुज पर तनाव से बढ़ा वैश्विक संकट

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ता तनाव वैश्विक चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई इसी मार्ग से होती है। इस क्षेत्र में अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

इसके साथ ही वैश्विक शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Iran-Israel:

यहां से शेयर करें