Iran-Israel : मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के तेल अवीव और एय्लात में सैन्य ठिकानों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर जोरदार हमले किए हैं। हालांकि, Israel की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और एंटी-मिसाइल सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं।
Iran-Israel :
इस्राइल का जवाबी एक्शन, कई इलाकों में सायरन
वहीं Israel Defense Forces (IDF) ने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइलों की नई खेप दागी गई है, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। यरुशलम और तेल अवीव सहित प्रमुख शहरों में सायरन बजाए गए और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
ईरान में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा हमला
Iran ने आरोप लगाया है कि 28 फरवरी से जारी अमेरिकी और इस्राइली हमलों में उसके 600 से अधिक स्कूल और शैक्षणिक संस्थान तबाह हो चुके हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में कई स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जिससे हजारों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। साथ ही छात्रों और शिक्षकों के हताहत होने की खबरें भी सामने आई हैं। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है।
अमेरिका में बड़ा सैन्य बदलाव
इसी बीच United States में भी बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ Randy George ने अचानक अपने पद से रिटायरमेंट ले लिया है। पेंटागन ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इस फैसले के बाद अमेरिकी सेना के नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वैश्विक चिंता बढ़ी
मध्य पूर्व में तेजी से बिगड़ते हालात ने दुनिया भर की चिंताएं बढ़ा दी हैं। लगातार हो रहे हमले और जवाबी कार्रवाई से बड़े युद्ध की आशंका गहराती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति जल्द काबू में नहीं आई, तो इसका असर वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ सकता है।