Integrated Township Planning Comes to Greater Noida: IITGNL इंटिग्रेटेड टाउनशिप में पहली ग्रुप हाउसिंग स्कीम लॉन्च, 10 हजार से अधिक फ्लैट्स आने की उम्मीद, ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

Integrated Township Planning Comes to Greater Noida: दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत विकसित इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) में पहली बार रेजिडेंशियल ग्रुप हाउसिंग स्कीम शुरू हो गई है। इस स्कीम (कोड: GH-2026-01) के तहत चार बड़े भूखंडों की ई-ऑक्शन होगी, जिन पर बहुमंजिला सोसायटियां बनेंगी और करीब 10 हजार से अधिक आधुनिक फ्लैट्स उपलब्ध होंगे।

यह टाउनशिप ‘लिव-वर्क-प्ले’ कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जहां काम, घर और मनोरंजन की सभी सुविधाएं एक ही जगह होंगी। 750 एकड़ में फैली इस टाउनशिप में अब तक 26 से अधिक बड़ी कंपनियां निवेश कर चुकी हैं। बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए IITGNL ने पहली बार ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स की योजना लॉन्च की है। योजना के तहत चार प्लॉट्स (34,573 वर्गमीटर से 93,905 वर्गमीटर तक) ई-ऑक्शन से आवंटित किए जाएंगे। रिजर्व प्राइस ग्रुप हाउसिंग के लिए 44,400 रुपये प्रति वर्गमीटर है। FAR 5.5 तक allowed है। टाउनशिप में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से तैयार है, जिसमें बिजली, पानी, सड़कें, ड्रेनेज और ग्रीन एरिया शामिल हैं।

रजिस्ट्रेशन और ब्रोशर डाउनलोड 2 फरवरी 2026 दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुका है। इच्छुक डेवलपर्स www.iitgnl.com या ई-ऑक्शन पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। प्राधिकरण को रियल एस्टेट डेवलपर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। IITGNL के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि यह योजना टाउनशिप को पूर्ण एकीकृत औद्योगिक-आवासीय हब बनाएगी। यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को ‘वॉक टू वर्क’ की सुविधा मिलेगी। यह ग्रेटर नोएडा को स्मार्ट इंडस्ट्रियल हब के रूप में नई पहचान देगी। टाउनशिप जेवर एयरपोर्ट के पास है और दिल्ली, नोएडा से बेहतर कनेक्टिविटी रखती है। आने वाले समय में यहां और निवेश बढ़ने की संभावना है। इच्छुक खरीदार आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

यहां से शेयर करें