AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली। भारत की राजधानी नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का भव्य आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है। समिट के साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी लगाया गया है, जिसमें दुनियाभर की शीर्ष टेक कंपनियां अपने नवीनतम एआई प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस प्रदर्शित कर रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य है—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजमर्रा के जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और उससे आने वाले बदलावों को आम जनता के सामने लाना।
आम लोगों के लिए क्या है खास
1. मेगा AI एक्सपो
करीब 70,000 वर्ग मीटर में फैले विशाल एक्सपो में 30 देशों की 300+ कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यहां विजिटर्स लाइव डेमो के माध्यम से देख सकेंगे कि एआई कैसे वास्तविक जीवन में काम करता है।
2. युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम
छात्रों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए ‘YUVAi’ और ‘AI for ALL’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनसे युवाओं को समझाया जाएगा कि पढ़ाई, करियर और स्टार्टअप्स में एआई का उपयोग कैसे किया जा सकता है।
3. रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान
एक्सपो में ऐसे एआई मॉडल दिखाए जाएंगे जो:
- फसल बीमारियों की पहचान
- अस्पतालों में बेहतर इलाज
- भाषा अनुवाद को आसान बनाने
में मदद करेंगे।
4. स्टार्टअप्स से सीधी मुलाकात
भारत और विदेशों के स्टार्टअप्स अपने इनोवेशन पेश करेंगे। लोग उनसे बातचीत कर भविष्य की तकनीक को नजदीक से समझ सकेंगे।
5. एक्सपीरियंस जोन
विशेष पैवेलियंस में आगंतुक स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, एआई ट्यूटर और कई डिजिटल टूल्स का खुद अनुभव ले सकेंगे।
100+ देशों की भागीदारी, वैश्विक दिग्गज पहुंचे दिल्ली
समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
- इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस के राष्ट्रपति)
- लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राजील के राष्ट्रपति)
साथ ही 15–20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक मंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
टेक जगत से भी कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं—
- सुंदर पिचाई
- सैम ऑल्टमैन
- बिल गेट्स
भारत से—
- मुकेश अंबानी
- एन चंद्रशेखरण
- नंदन नीलेकणि
- सुनिल भारती मित्तल
- के. कृतिवासन
- रोशनी नादर मल्होत्रा
भी इस वैश्विक सम्मलेन का हिस्सा बनेंगे।
समिट का पांच दिनों का कार्यक्रम
16 फरवरी:
- विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं की राउंडटेबल चर्चा
- शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया एआई एक्सपो का उद्घाटन
17 फरवरी:
- कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, जेंडर इक्विटी और दिव्यांगजनों पर आधारित 6 रिसर्च पुस्तकों का विमोचन
18 फरवरी:
- शीर्ष वैज्ञानिक नई रिसर्च प्रस्तुत करेंगे
- कंपनियां अपनी अत्याधुनिक एआई तकनीक का लाइव प्रदर्शन करेंगी
19 फरवरी:
- प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे
- 100+ वैश्विक नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक (AI निवेश व साझेदारी पर निर्णय संभव)
20 फरवरी:
- GPAI काउंसिल की बैठक, जिसमें सुरक्षित और भरोसेमंद AI पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा
सात चक्र और तीन सूत्रों पर आधारित रूपरेखा
चर्चाएं 7 विषयों पर केंद्रित होंगी—
- ह्यूमन कैपिटल
- सोशल एम्पावरमेंट
- सुरक्षित और भरोसेमंद AI
- इनोवेशन
- साइंस
- AI संसाधनों का लोकतंत्रीकरण
- आर्थिक विकास
समिट की विचारधारा तीन प्रमुख सूत्रों पर आधारित है—
पीपल: मानव प्रगति व सांस्कृतिक विविधता के साथ एआई का उपयोग
प्लैनेट: जिम्मेदार और सतत इनोवेशन
प्रोग्रेस: एआई के माध्यम से समान अवसर और समग्र विकास
AI Impact Summit 2026:

