ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटीः यूपी के स्कूलों में शालिनी सिंह छात्राओं बताएंगी मासिक धर्म में कैसे रहे स्वच्छ

Noida News: ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी पिछले 11 वर्षों से देशभर में स्वच्छता और मासिक धर्म स्वच्छता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी स्कूलों में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता और फ्री पैड बांटे जाए। अब ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी की नई चैयरपर्सन शालिनी सिंह मासिक धर्म कैसे रहे स्वच्छता को आगे बढाने जा रही है।

वाश प्रोजेक्ट रहा अहम
संगठन के वाश प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब तक 7 राज्यों में 50 लाख से अधिक महिलाओं और किशोरियों को जागरूकता, प्रशिक्षण एवं स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। संस्था ने उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियों को और सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रसिद्ध शिक्षा कार्यकर्ता एवं नोएडा की एनसीएफ की अध्यक्षा शालिनी सिंह को राज्य की चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़े जागरूकता, वितरण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक विस्तार किया जाएगा।

शालिनी सिंह ऐसे करेगी काम
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा सेनेटरी पैड वितरण, कपड़ा पैड निर्माण प्रशिक्षण, स्कूल एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य जांच अभियानों के माध्यम से मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक झिझक और गलत धारणाओं को दूर करने का निरंतर प्रयास किया गया है। इस अभियान में स्कूलों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी और सुविधाओं के अभाव में आज भी बड़ी संख्या में किशोरियाँ पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। यही कारण आगे चलकर उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों से भी वंचित कर देता है। संगठन का उद्देश्य है कि कोई भी बच्ची केवल मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के कारण शिक्षा से दूर न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, आत्मसम्मान और समान अवसरों से जुड़ा अधिकार है। यदि हम स्कूल स्तर पर सही जानकारी, संसाधन और संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करें, तो लाखों लड़कियों का भविष्य बदला जा सकता है। उत्तर प्रदेश में इस दिशा में ठोस और सतत प्रयास किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: इंजीनियर युवराज की मौतः प्राधिकरण के नियोजन विभाग की कार्यशैली पर सवाल

यहां से शेयर करें