Greatre Noida Authority: 31 मार्च से पहले चुकाएं पानी का बकाया, वरना कटेगा कनेक्शन और बढ़ेगा ब्याज का बोझ

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greatre Noida Authority) ने अपने सभी बकाएदार आवंटियों को चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक पानी का बकाया बिल जमा न करने पर 1 अप्रैल से पूरे वित्तीय वर्ष 2026-27 का ब्याज मूल रकम पर जोड़ दिया जाएगा, जिससे देनदारी और अधिक बढ़ जाएगी।

प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा में 51 हजार से अधिक पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से 29 हजार से ज्यादा कनेक्शनों पर कुल करीब 270 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे अधिक बकाया बिल्डर सोसाइटियों पर है — करीब 92 बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 150 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके अलावा 28 हजार से अधिक आवासीय संपत्तियों, 6 आईटी यूनिट, 321 संस्थागत, 763 औद्योगिक इकाइयों, 20 आवासीय समितियों और 21 कॉमर्शियल प्रॉपर्टियों पर भी बकाया है।

प्राधिकरण की तरफ से बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बकाएदारों ने रकम जमा नहीं की। अब तक निवासियों की असुविधा को देखते हुए जल विभाग ने कनेक्शन काटने से परहेज किया था, लेकिन अब प्राधिकरण सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। अप्रैल से बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

बकाया बिल देखने और ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा प्राधिकरण की वेबसाइट https://investgnida.in/myGNIDAservices पर उपलब्ध है। जिन आवंटियों की केवाईसी अपडेट है, उन्हें SMS और ईमेल के जरिए भी सूचना भेजी गई है। किसी भी जानकारी के लिए वरिष्ठ प्रबंधक जल से मोबाइल नंबर 9205691408 पर संपर्क किया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जिस तरह जलापूर्ति की जिम्मेदारी प्राधिकरण की है, उसी तरह बिल चुकाना आवंटी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि को जलापूर्ति नेटवर्क को बेहतर बनाने में खर्च किया जाएगा और सभी बकाएदारों से 31 मार्च से पहले भुगतान करने की अपील की।

 

नोएडा प्राधिकरण में बवाल: सफाई कर्मियों को भड़काने के आरोप में 6 नेताओं पर FIR दर्ज, सरकारी काम में बाधा डालने का मामला

यहां से शेयर करें