Ghaziabad news गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 171 वीं बोर्ड बैठक वीरवार को प्राधिकरण सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रस्तुत 25 एजेंडों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। विशेष रूप से तुलसी निकेतन पुनर्विकास, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी थीम टाउनशिप और हिंडन नदी तटबंध परियोजना को प्राथमिकता के साथ अनुमोदित किया गया।
तुलसी निकेतन योजना में स्थित 288 एलआईजी भवन, 2004 ईडब्ल्यूएस भवन और 60 दुकानों की जर्जर अवस्था को देखते हुए इस योजना का समग्र पुनर्विकास पीपीपी मॉडल के तहत स्वीकृत किया गया। पुनर्विकास के अंतर्गत आधुनिक बहुमंजिला आवासीय परिसर, पार्किंग, आंतरिक सड़कें, सीवरेज, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वर्तमान निवासियों के पुनर्वास की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
-अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: गाजियाबाद को खेल मानचित्र पर लाने की योजना
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बोर्ड ने सैद्धांतिक स्वीकृति दी। स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पिच, दर्शक दीघार्एं, कॉपोर्रेट बॉक्स, मीडिया सेंटर और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह परियोजना शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और गाजियाबाद को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
-एरोसिटी थीम टाउनशिप: एकीकृत आधुनिक शहरी परियोजना
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आसपास ह्लएरोसिटी थीमह्व पर आधारित टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। इसमें उच्च स्तरीय आवासीय परिसर, वाणिज्यिक क्षेत्र, हॉस्पिटैलिटी और रिटेल जोन, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, मल्टीलेवल पार्किंग और हरित क्षेत्र शामिल होंगे। परियोजना निवेश आकर्षित करेगी और रोजगार सृजन में मददगार साबित होगी।
– हिंडन तटबंध परियोजना: बाढ़ नियंत्रण और वैकल्पिक संपर्क मार्ग
बोर्ड ने हिंडन नदी के तटीय क्षेत्र में तटबंध निर्माण और समांतर ह्लबंधाह्व विकसित करने की स्वीकृति दी। यह परियोजना बाढ़ नियंत्रण, नदी तट संरक्षण और जलभराव से राहत प्रदान करने के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी।
जीडीए अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि तुलसी निकेतन पुनर्विकास, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी टाउनशिप और हिंडन तटबंध परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाए, पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखा जाए। बोर्ड के निर्णय गाजियाबाद को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निवेश-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
वित्तीय स्वीकृतियाँ और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
-वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल आय 2,71,771.00 लाख और व्यय 1,97,695.00 लाख अनुमोदित।
– वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल आय 3,49,640.00 लाख और व्यय 3,28,700.00 लाख स्वीकृत।
– परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू ) और विशेषज्ञ कंसल्टेंट्स की नियुक्ति।
-1,228 अविकसित/रिक्त आवासीय इकाइयों को विक्रय हेतु स्वीकृति, जिससे लगभग 40,850 लाख अतिरिक्त राजस्व की संभावना।
Ghaziabad news

