गौतमबुद्धनगर: मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, जानिए क्या मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

Bihar Voter List Revision:

गौतमबुद्धनगर: भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में गौतमबुद्धनगर जनपद की तीनों विधानसभा सीटों के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की आलेख्य सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम जनता और राजनीतिक दल इस सूची का निरीक्षण कर सकते हैं तथा आगामी 10 जुलाई तक अपनी आपत्तियां या सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

विधानसभा वार मतदेय स्थलों (बूथों) का गणित:

प्रस्तावित सूची के अनुसार, जनपद की तीनों विधानसभा सीटों (नोएडा, दादरी और जेवर) में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की संख्या में कुछ बदलाव किए गए हैं:

  • 61-नोएडा विधानसभा: यहाँ वर्तमान के 233 मतदान केंद्रों और 811 मतदेय स्थलों के स्थान पर अब 232 मतदान केंद्र और 784 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।
  • 62-दादरी विधानसभा: यहाँ वर्तमान के 303 मतदान केंद्रों और 794 मतदेय स्थलों के स्थान पर अब 313 मतदान केंद्र और 743 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
  • 63-जेवर विधानसभा: यहाँ वर्तमान के 207 मतदान केंद्रों और 419 मतदेय स्थलों के स्थान पर अब 204 मतदान केंद्र और 395 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।

कुल बदलाव: इस प्रकार पूरे गौतमबुद्धनगर जनपद में वर्तमान के कुल 743 मतदान केंद्रों और 2024 मतदेय स्थलों के मुकाबले अब 749 मतदान केंद्र और 1922 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।

यहाँ उपलब्ध है सूची, 10 जुलाई से पहले दें लिखित सुझाव:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि यह सूची आम जनता और सभी राजनीतिक दलों के मुफ्त निरीक्षण के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी (SDM)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय और जनपद की आधिकारिक वेबसाइट gbnagar.nic.in पर उपलब्ध है।

यदि किसी भी नागरिक या राजनीतिक दल को इन प्रस्तावित स्थलों को लेकर कोई आपत्ति है या वे कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो वे 10 जुलाई, 2026 से पहले अपना लिखित अभिमत जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

 

ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मियों की हड़ताल: प्राधिकरण ने संभाला मोर्चा, लापरवाही पर ठेकेदार पर 3 लाख का जुर्माना और ब्लैकलिस्ट होगी ये कंपनी

यहां से शेयर करें