FONRWA Noida: लंबित विकास कार्यों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से की मुलाकात

FONRWA Noida: फेडरेशन आॅफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के प्रतिनिधिमंडल की आज नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए से जुड़े लंबे समय से लंबित विकास कार्यों की विस्तृत सूची सीईओ को सौंपी गई। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं महासचिव के. के. जैन ने बताया कि इन लंबित कार्यों के कारण नोएडा के समग्र विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्राधिकरण से अनुरोध किया कि ये कार्य शीघ्र पूरा किए जाएँ।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम को आरडब्ल्यूए के सहयोग से जल्द पुन: शुरू किया जाए। यह कार्यक्रम सेक्टरों में स्वच्छता, जन-जागरूकता और नागरिक सहभागिता बढ़ाने में मदद करता है और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान में गति लाता है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया कि कई लंबित कार्यों के टेंडर प्रक्रिया में हैं और शेष कार्यों पर भी शीघ्र प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में फोनरवा के कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय कुमार भाटी, एडवोकेट लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, विनोद शर्मा, जी. एस. सचदेवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Bharatiya Janata Party Greater Noida: शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू, प्रदेश के लगभग 15 लाख शिक्षकों को योजना का मिलेगा लाभ

यहां से शेयर करें