New Delhi news ट्रैफिक संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हमारी एक सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य शिक्षा और सख्ती के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है।
उन्होंने विश्व हेड इंजरी अवेयरनेस डे के पर शुक्रवार को ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क बाबा खड़क सिंह मार्ग पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सड़क सुरक्षा व एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने हेलमेट सुरक्षा और दुर्घटना के बाद का महत्वपूर्ण समय पर विशेष जोर दिया गया।
ट्रैफिक मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजयंता गोयल आर्या ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हेलमेट का उपयोग और ट्रैफिक नियमों का पालन जीवन बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने छात्रों को गोल्डन आॅवर के महत्व को समझने और आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विशेषज्ञों ने 80 छात्रों को सिखाए सीपीआर के गुर
डॉ. अशोक कुमार और डॉ. गिरीश त्यागी समेत विशेषज्ञों ने सिर की चोटों के प्रभाव और हेलमेट पहनने के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में 80 छात्रों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। ताकि वे आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता दे सकें।
जागरूकता ही हमें व्यवहारिक रूप से सक्षम बनाती है
पुलिस अधिकारियों ने सुजुकी मोटरसाइकिल्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सभी छात्रों को आईएसआई प्रमाणित हेलमेट वितरित हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि कहा कि इस तरह के प्रयास लोगों को केवल जागरूक ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक रूप से सक्षम भी बनाते हैं।
कार्यक्रम में इनका रहा विशेष सहयोग
इस मौके पर सुजुकी मोटरसाइकिल प्रा. लिमिटेड, वैल्यू लाइफ फाउंडेशन, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और राम मनोहर लोहिया अस्पताल का विशेष सहयोग रहा।


New Delhi news

