टेकऑफ के तुरंत बाद फ्लाइट का इंजन फटा, 272 यात्री बाल-बाल बचे

Major accident in flight:

Major accident in flight: नई दिल्ली। Delta Air Lines की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ब्राजील के São Paulo–Guarulhos International Airport से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान का इंजन फट गया। उस समय विमान में 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे।

Major accident in flight:

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट DL104 को ब्राजील के साओ पाउलो से अमेरिका के अटलांटा के लिए रवाना होना था। लेकिन जैसे ही विमान ने टेकऑफ किया, उसके बाएं इंजन में अचानक तेज धमाका हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं। यह दृश्य देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

https://x.com/Breaking911/status/2038617622229475561?s=20

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत विमान को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ा और आपातकालीन लैंडिंग कराई। एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक, “एयरबस A330-300 सुरक्षित रूप से उतरा और एयरपोर्ट की अग्निशमन एवं बचाव टीम (ARFF) ने स्थिति को संभाला।”

गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारकर बसों के जरिए टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टेकऑफ के दौरान इंजन से निकलती चिंगारियां साफ देखी जा सकती हैं। एयरलाइन ने शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को इस घटना की वजह बताया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Major accident in flight:

यहां से शेयर करें