New Delhi news द्वारका जिला पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे पांच नाइजीरियाई नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें डिपोर्टेशन/रिपैट्रिएशन की प्रक्रिया के तहत देश से भेज दिया।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि आॅपरेशन यूनिट और विभिन्न थानों की टीमें लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों की खुफिया जानकारी जुटा रही हैं, जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे हैं। पुलिस टीम ने फरवरी महीने में विशेष अभियान चलाकर देश् में अवैध रूप से रह रहे पांच नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा।
उत्तम नगर थाना पुलिस ने तीन नाइजीरियाई नागरिकों को डिपोर्टेशन के लिए भेजा, जबकि एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो नाइजीरियाई नागरिकों को रिपैट्रिएशन की प्रक्रिया के तहत भेजा।
पुलिस जांच में पाया गया कि ये सभी विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में विदेशी नागरिकों की पहचान मैथ्यू चिकवाडो ओनुवा, पॉल ओन्येकाची एक्वेन्जे,अइयुगुहझ एल्विस, क्रिस्टोफर उचेचुक्वू कालू और जॉन न्नामदी ओकाफोर के रूप में हुई है।
द्वारका जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

