Dhurandhar 2 collection: मुंबई। Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार बरकरार है। Ranveer Singh स्टारर यह फिल्म 26 दिन पूरे करने के बाद भी मजबूती से कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही है। चौथे सोमवार यानी 26वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 4.11 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 1087.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देर रात तक इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
Dhurandhar 2 collection:
फिल्म के सामने रिलीज हुई Dacoit भी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार को नहीं रोक सकी। जहां ‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को 4.11 करोड़ का कारोबार किया, वहीं ‘डकैत’ महज 2.01 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। चार दिनों में ‘डकैत’ की कुल कमाई 21.81 करोड़ रुपये तक ही सिमट गई है।
Dhurandhar 2 collection:
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1733.01 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अब इसकी नजर Pushpa 2: The Rule के रिकॉर्ड पर टिकी है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है। जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, माना जा रहा है कि वह जल्द ही इस आंकड़े को पार कर सकती है।
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal और अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की लगातार मजबूत पकड़ ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म अभी भी लंबी रेस में बनी हुई है और आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Dhurandhar 2 collection:

