ईस्ट दिल्ली पुलिस ने प्रहरी योजना के तहत सिक्योरिटी गार्डों को दिया प्रशिक्षण

New Delhi news  ईस्ट जिला पुलिस ने बुधवार को प्रीत विहार थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य विहार क्लब में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करते हुए प्रहरी योजना के तहत एक विशेष बैठक और सिक्योरिटी गार्डों को विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण में इलाके 100 सुरक्षा गार्डों ने भाग लिया।
ईस्ट जिला पुलिस उप आयुक्त, राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में गार्ड्स को सतर्कता, एक्सेस कंट्रोल, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, विजिटर रिकॉर्ड बनाए रखने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के तरीकों पर भी विशेष जोर दिया गया।
सत्र में ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और गलतियों से बचने के उपाय विस्तार से बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटी लापरवाही भी बड़ी सुरक्षा चूक बन सकती है। साथ ही गार्ड्स को आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी और अपराध की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देने की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा रात में गश्त, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और अन्य गार्ड्स के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
डीसीपी ने कहा कि निजी सुरक्षा गार्ड्स को पुलिस तंत्र का अहम हिस्सा बनाना है, ताकि वे पहली सुरक्षा पंक्ति के रूप में काम कर सकें। पुलिस ने गार्ड्स को डायल(112) और स्थानीय थानों से तत्काल संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रहरी योजना से मजबूत हो रहा सुरक्षा नेटवर्क
ईस्ट जिला पुलिस के मुताबिक, इस तरह के कार्यक्रमों से निजी सुरक्षा कर्मियों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनता है, जिससे अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें