Ghaziabad news कोतवाली नगर क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय के नेतृत्व में आॅपरेशन प्रहार के तहत युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एसीपी उपासना पाण्डेय ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, क्योंकि यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और समाज के लिए हानिकारक है।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में भी जानकारी दी गई और उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए नशा मुक्त और सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।
Ghaziabad news

