डीएम ने आपूर्ति विभाग व ईधन कंपनियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

Ghaziabad news  कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग व ईधन कंपनियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी का भंडारण करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने ईंधन कंपनियों के साथ बैठक की। अधिकारी ने बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी पर्याप्त मात्रा में है। इसकी कोई कमी नहीं है। उन्होंने ईंधन का अनाधिकृत रूप से भंडारण करने व इनकी कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी से डीजल,पेट्रोल और सीएनजी का अनावश्यक स्टॉक न करने की अपील की है।
नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम का पालन करें
वहीं आपूर्ति विभाग को जिले में संचालित पंपों पर बिना हेलमेट ईंधन नहीं देने के निर्देश दिए है। इसको लेकर पंपो पर लगातार जांच करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सभी उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखकर कालाबाजारी की किसी भी संभावना को समाप्त करें।
Ghaziabad news

निगम-रेलवे मिलकर चलाएंगे स्वच्छता अभियान:नगरायुक्त


Ghaziabad news शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम और रेलवे विभाग ने संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि जिन वार्डों में रेलवे की भूमि आती है, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और रेलवे के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर चिन्हांकन करेंगे और उसी के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नालों की सफाई से लेकर रेलवे ट्रैक के आसपास की गंदगी हटाने तक सभी कार्य संयुक्त रूप से किए जाएंगे। दोनों विभागों की टीमें प्रतिदिन अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में काम करेंगी। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी सहित नगर निगम के अधिकारी तथा रेलवे विभाग से सहायक मंडल अभियंता दीपक मीणा, वरिष्ठ खंड अभियंता रजनीश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें