Dispute over parking a motorcycle: दो गिरफ्तार, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई

Dispute over parking a motorcycle: जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर में दो पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि आकाश पुत्र जगपाल (उम्र करीब 30 वर्ष) और रवि पुत्र राजवीर (उम्र करीब 35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना जारचा, अपने घर के सामने रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे और आमादा-ए-फसाद की स्थिति बनी हुई थी। मौके पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए थे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत करने और समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और और अधिक उत्तेजित होकर झगड़ा करने पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: नामांकन में जानकारी छिपाने के आरोप में बिहार के 42 विधायक नोटिस पर, विधानसभा अध्यक्ष भी सूची में शामिल

यहां से शेयर करें