दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सेफ्टी मिशन:76 स्कूलों में पहुंचा अभियान, 16 हजार से ज्यादा छात्र जागरूक

New Delhi news  सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है। अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 76 स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर करीब 16,131 छात्रों और शिक्षकों को जागरूक किया गया है।

यह अभियान विशेष रूप से नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के साथ शुरू किया गया, ताकि बच्चों को शुरूआत से ही ट्रैफिक नियमों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ट्रैफिक संकेतों की समझ, नियमों का सख्ती से पालन और सड़क दुर्घटना की स्थिति में तुरंत सहायता देने के बारे में जानकारी दी गई। ट्रैफिक अधिकारियों ने ह्यगोल्डन आॅवरह्ण के महत्व को भी समझाया और बताया कि दुर्घटना के बाद शुरूआती समय में सही मदद से कई जानें बचाई जा सकती हैं।

दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में आयोजित इन सत्रों में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों की भागीदारी से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पूरे सत्र के दौरान सड़क सुरक्षा के संदेश को लगातार दोहराया जाता रहे।

अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, लेन अनुशासन और जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही दुर्घटना की सूचना देने की सही प्रक्रिया और नागरिकों की भूमिका पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का यह प्रयास छात्रों को ह्यरोड सेफ्टी एंबेसडरह्ण बनाकर सड़क हादसों को कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें