दिल्ली पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा अभियान फैलाई जागरूकता

New Delhi news  नई दिल्ली रेंज की ट्रैफिक पुलिस ने रोड सेफ्टी सेल के सहयोग से को-एड सर्वोदय स्कूल, मेहरम नगर (आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र) और यूनियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट में सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर 550 छात्रों और आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्रों और राहगीरों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, सुरक्षित पैदल चलने के नियम, शराब पीकर वाहन चलाने के खतरे और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले जोखिमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। स्कूलों के अलावा गोल मार्केट चौराहा और मेहरम नगर क्षेत्र में भी राहगीरों को जागरूक किया गया।


्रदिल्ली पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि तेज रफ्तार, मोबाइल फोन का उपयोग और नशे में वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। साथ ही, सड़क पार करने के सही तरीके और ट्रैफिक सिग्नल के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
पुलिस ने छात्रों को सुरक्षा पहले का संदेश देते हुए अपील की कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में छात्रों ने भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों का उद्देश्य युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जागरूकता सबसे अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें सतर्कता और नियमों के पालन से रोका जा सकता है।
युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना है हमारा उद्देश्य
अधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन बचाने में महत्वपूर्ण साबित होता है। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने की सलाह दी गई।
उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में चलाए जा रहे ऐसे अभियानों का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना है, ताकि वे खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

New Delhi news

यहां से शेयर करें