दिल्ली पुलिस ने ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा को लेकर एनजीओ के साथ की बैठक

New Delhi news  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डी.के.एस. सिंह, डीसीपी अंजिता चेप्याला व ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के नोडल अधिकारी नाबम गुंगटे की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई एसपीयूडब्ल्यूएसी ने बुधवार को ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा, अधिकारों और कल्याण को लेकर दिल्ली के एनसीओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
एनजीओ प्रतिनिधियों ने बताया कि ट्रांसजेंडर लोगों को पहचान पत्र बनवाने, बैंक खाते खुलवाने, सरकारी कार्यालयों में भेदभाव का सामना करने और कॉलेजों में प्रवेश जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
बैठक में जोर दिया गया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के विकास के लिए शिक्षा की सुविधा और शैक्षणिक संस्थानों तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण बेहद जरूरी है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ट्रांसजेंडर समुदाय की शिकायतों के समाधान के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा।
एसपीयूडब्ल्यूएसी के उप पुलिस आयुक्त अंजिता चेप्याला ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में दिल्ली के सभी पुलिस थानों के कर्मचारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और जागरूक किया जाएगा, ताकि उनके साथ व्यवहार अधिक संवेदनशील और पारदर्शी हो।
एनजीओ प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डी.के.एस. सिंह, एनजीओ—नजरिया फाउंडेशन, हमसफर ट्रस्ट, एलायंस इंडिया और ट्वीट फाउंडेशन के प्रतिनिधि के मौजूद रहे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें