New Delhi news दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श सभागार में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक के 88 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मानद रैंक से किया सम्मानित किया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि पुलिस कर्मियों की समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए विभाग की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के बच्चों की पेशेवर सफलता पर खुशी व्यक्त की और उनकी सफलता में पुलिस कर्मियों के परिवारों द्वारा दिए गए अमूल्य सहयोग की सराहना की।

आयुक्त ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने अनुभव और पेशेवर ज्ञान को साझा करके बल के युवा सदस्यों का मार्गदर्शन करें।
उन्होंने उनसे समाज में अनुकरणीय आचरण बनाए रखने और दिल्ली पुलिस की सकारात्मक पहलों और उपलब्धियों को उजागर करने का आग्रह किया, जिससे विभाग के प्रति जनता की धारणा को मजबूत करने में योगदान मिले।
उन्होंने उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी और सेवानिवृत्ति के बाद सुखमय और सुखद जीवन की कामना की।
यह हुए मानद रैंक से सम्मानित
समारोह में जिन पुलिसकर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया। उनमें हेड कांस्टेबल से सहायक सब-इंस्पेक्टर तक 09, सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) से सब-इंस्पेक्टर तक 24, सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर तक 55 शामिल रहे।

New Delhi news

