दादरी पुलिस व आबकारी टीम: अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 578 पेटी बरामद

दादरी पुलिस व आबकारी टीम: थाना दादरी पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने एक कैंटर से 457 पेटी अंग्रेजी शराब और 121 पेटी बीयर समेत कुल 578 पेटी शराब पकड़ी है, जिसे पंजाब में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि कार्रवाई अभियान के तहत की गई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर शामिल है। इस मामले में थाना दादरी में आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: शारदा यूनिवर्सिटी: ओरल हेल्थ और डेंटल स्क्रीनिंग ड्राइव का किया आयोजन, 100 से अधिक बच्चों के दांतों की हुई जांच

यहां से शेयर करें