New Delhi news क्राइम ब्रांच ने एटीएम में कार्ड फंसा कर दिल्ली के विभिन्न इलाके में रहने वाले 50 से ज्यादा पीड़ितों के खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से मशीन में छेड़छाड़ कर कार्ड फंसाने के बाद पीड़ित को सहायता करने के बहाने गिरोह के सदस्य उनके पिन का नंबर पता कर लेते थे और धोखे से उन्हें दूसरा एटीएम थमा देते थे। पैसे नहीं निकलने पर जब वे वापस लौट जाते थे तक उनके खाते से आरोपित पैसे निकाल लेते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अब तक 50 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह ज्यादातर बुजुर्गों को ही अपना निशााना बनाता था।
क्राइम ब्रांच-5 के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान रवि कुमार भारती के रूप में हुई है। वह बिहार के गया जिले का रहने वाला है। तकनीकी जांच में अब तक आरोपी 22 पीड़ितों से जुड़ा पाया गया है। जिनमें नौ की पहचान की गई है। जिन्होंने अलग-अलग थानों में केस दर्ज करा रखे हैं।
पश्चिम विहार के रहने वाले अवतार सिंह नाम के एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया था कि 27 सितंबर 2025 को पश्चिम विहार मार्केट स्थित एक्सि बैंक के एटीएम में उनके साथ 35 हजार की धोखाधड़ी हुई। उनका एटीएम कार्ड भी फंसा लिया गया। इसके आधार पर पश्चिम विहार ईस्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी रोशन कुमार और पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि धोखाधड़ी रैकेट का सरगना रवि कुमार भारती है।
बैंक अधिकारी बनकर करते थे बात
एटीएम कियोस्क पर नकली कस्टमर केयर नंबर चिपका देते थे। पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए वे लोग बैंक अधिकारी बनकर बात करते थे। पीड़ितों को अपना एअीएम का पिन नंबर बताने व दोबारा डालने के लिए कहते थे। पैसे नहीं निकलने पर जब वे वहां से चले जाते थे और बाद में फंसे हुए कार्ड निकालकर नकदी निकाल लेते थे।
New Delhi news

