स्वच्छ परिवहन की दिशा में राजधानी ने रचा नया कीर्तिमान
CM Rekha Gupta : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन तंत्र को और अधिक सशक्त, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रामलीला मैदान से 500 नई इलेक्ट्रिक (ईवी) बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ऐतिहासिक पहल ने दिल्ली को स्वच्छ और हरित परिवहन मॉडल की ओर एक और मुकाम दिला दिया है।
CM Rekha Gupta :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से इन बसों को फ्लैग ऑफ किया। इनके संचालन से न केवल सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी बड़ी राहत मिलेगी।
राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते बेड़े ने दिल्ली को देश के अग्रणी स्वच्छ परिवहन शहरों में शामिल कर दिया है। ईवी बसें पूरी तरह शोररहित, प्रदूषण मुक्त और यात्रियों के लिए आरामदायक हैं।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली–पानीपत इंटर-स्टेट बस सेवा का भी लोकार्पण किया गया। यह सेवा एनसीआर और हरियाणा के बीच यात्रियों की आवाजाही को और सुगम बनाएगी।
इसके साथ ही पुलिस ने राजधानी में आयोजन को ध्यान में रखते हुए कुछ रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। दिल्लीवासियों को आज विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली स्वच्छ परिवहन का नया मॉडल पेश कर रही
500 नई ई-बसों का शामिल होना दर्शाता है कि राजधानी अब स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को लेकर तेजी से बदलाव कर रही है। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में ई-बस बेड़े को और बढ़ाना है ताकि दिल्ली पूरी तरह प्रदूषण रहित सार्वजनिक परिवहन मॉडल प्रस्तुत कर सके।
CM Rekha Gupta :

