Ghaziabad news मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ ने बैठक में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण एवं भूजल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में कूप पंजीकरण के लिए प्राप्त दो आवेदनों में से एक को स्वीकृत और एक को अस्वीकृत किया गया। अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गमन के लिए प्राप्त सात आवेदनों में से तीन को मंजूरी दी, जबकि चार अस्वीकृत रहे। वहीं नवीनीकरणके लिए तीन आवेदनों में से एक अस्वीकृत और दो को राज्य प्राधिकरण को आॅनलाइन अग्रेषित किया गया।
अवैध रूप से संचालित आरओ प्लांट और कार/बाइक धुलाई केंद्रों से भू-जल दोहन की प्राप्त शिकायतों के क्रम में 30 दिन का समय देने के बाद भी शपथ पत्र न देने पर दो लाख रुपये का जुर्माना और बोरवेल सील करने के निर्देश जारी किए गए। शिकायतों के माध्यम से कुल छह नोटिस जारी किए गए, जबकि तीन केंद्रों को सील किया गया और तीन ने शपथ पत्र प्रस्तुत किया। सीडीओ ने भू-जल संरक्षण, कूप पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, अवैध भू-जल दोहन रोकने की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि अवैध भू-जल दोहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
समीक्षा बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी भोजपुर अयान जैन , नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल , जल निगम के महाप्रबंधक केपी आन्नद, शताक्षी मिश्रा, सन्देश कुमार, अमित गुप्ता, मृदूला सिंह, आकाश वशिष्ठ, आशुतोष सिंह, विकास यादव, अरुण यादव, मोहित कुमार, जकिर अली, एस.ऐ. रॉयल, धीरज मिश्रा, विवेकानन्द, अमित पाण्डेय मौजूद रहे।
Ghaziabad news

