कैबिनेट मंत्री मंत्री सुनील शर्मा ने लाजपत नगर चौपाल में गिनाई प्रादेशिक बजट की उपलब्धियां

Ghaziabad news  प्रदेश में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने शनिवार को लाजपत नगर स्थित शनि मंदिर के समीप बजट चौपाल में प्रादेशिक बजट की उपलब्धियां गिनाई।
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का प्रस्तुत बजट 2026 अभूतपूर्व और सर्वसमावेशी है।
उन्होंने कहा कि सरकार के बजट में गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के बजट में पूर्व निर्धारित तीन हजार करोड़ रुपये की राशि को लगभग तीन गुना तक बढ़ाकर विकास कार्यों को गति देने का मार्ग प्रशस्त किया है। इससे गांव, गरीब और युवाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सकेगा।
महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि आगामी दिनों में मुरादनगर विधानसभा एवं शहर विधानसभा क्षेत्रों में भी बजट चौपाल होगी। इन चौपालों में विधायक अजीत पाल त्यागी और विधायक संजीव शर्मा बजट की प्रमुख योजनाओं और जनहितकारी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि इन चौपालों का उद्देश्य आमजन को बजट की प्रमुख घोषणाओं से अवगत कराना और सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
बजट चौपाल में यह रहे मौजूद
इस मौके पर संयोजक गुंजन शर्मा, विधानसभा संयोजक संदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, मुदित त्यागी, माधव सूद, अनिल चौधरी, के.एन. सिंह, संदीप बंसल, देशपाल कसाना और हिमांशु पोखरियाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें