जिला प्रशासन सक्रिय: किसानों के हित में, दलालों पर जल्द होगी सख्त कार्रवाई
– वर्षों पुराने मुआवजा विवाद में नया मोड़, प्रदर्शन के नाम पर किसानों के नेताओं ने ही कर ली सेटिंग
Ghaziabad/Loni news लोनी के मंडोला में वर्षों से किसानों और आवास विकास के बीच मुआवजे को लेकर चल रहे धरना – प्रदर्शन में नया मोड़ आया है। जिले में अब मंडोला आवास विकास पर धरना-प्रदर्शन बंद होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने का मन बना लिया है जो किसानों के मसीहा बनकर उन्हें धोखा दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आरोप है कि किसान मसीहा बने नेताओं ने ही दलाली करते हुए,आवास विकास से सैटिंग की और किसानों के धरना- प्रदर्शन के नाम पर आवास विकास से बड़ी जमीन हड़प ली।
– किसानों के मसीहा बनकर की जा रही थी दलाली
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग किसानों का हमदर्द बनकर धरना और अधिकारियों से बैठक कर उनकी आवाज उठाने का दिखावा करते रहे। इसके बाद उन्होंने आवास विकास से सैटिंग कर बड़ी जमीन हड़प ली। किसानों को भरोसा था कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन मसीहा बनकर काम करने वाले इन दलालों ने उन्हें ठगा और आवास विकास की धोखाधड़ी करके बड़ी जमीन अपने नाम कर ली
– मीरपुर हिंदू में भी हो रही तैयारियां
सूत्रों के मुताबिक, मीरपुर हिन्दू में भी कुछ लोग किसान मसीहा बनकर इसी तरह की योजना बनाने में जुटे हैं। प्रशासन ने इस पर कड़ी नजर रखते हुए जल्द कार्रवाई का संकेत दिया है।
– किसानों को न्याय दिलाने का संदेश
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित में किसी भी तरह की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कदम किसानों के लिए राहत की खबर माना जा रहा है और भविष्य में उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
Ghaziabad/Loni news

