मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी समय-सारिणी के अनुसार: दोपहर 2:00 बजे: लखनऊ के 5, कालिदास मार्ग से कार द्वारा अमौसी एयरपोर्ट प्रस्थान, 2:40 बजे: अमौसी एयरपोर्ट पहुंचकर 2:45 बजे राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद के लिए रवाना होगा, 3:15 बजे: हिंडन पहुंचने के बाद 3:20 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से नोएडा के लिए उड़ान भरेंगे, 3:40 बजे: सेक्टर-38 स्थित बोटेनिकल गार्डन हेलीपैड पर लैंडिंग होगी उसके बाद, 3:45 बजे: कार द्वारा सेक्टर-29 के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:50 बजे: सेक्टर-29 में डॉ. सुरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर विवाह समारोह में शामिल (लगभग 20 मिनट) होंगे। 4:10 बजे: वापसी प्रस्थान, 4:15 बजे हेलीपैड पहुँचेगा, 4:20 बजे: हेलीकॉप्टर से हिंडन, फिर राजकीय वायुयान से लखनऊ वापसी होगी, 5:40 बजे: मुख्यमंत्री आवास लौटना होगा। सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी संभवतः अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और निर्माण साइटों पर सुरक्षा मानकों की संक्षिप्त समीक्षा भी कर सकते हैं।
दौरा क्यों खास?
यह दौरा युवराज मेहता प्रकरण के बाद पहला है, जिसमें जनवरी में सेक्टर-150 के गहरे गड्ढे में एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत हुई थी। सीएम के सख्त निर्देश पर गठित एसआईटी ने जांच रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कई अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है। उम्मीद है कि दौरें के दौरान इस पर कोई बड़ा बयान या कार्रवाई का संकेत मिल सकता है। नोएडा पुलिस हाई अलर्ट पर है। सेक्टर-29 और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था में भी बदलाव संभव हैं। सीएम का यह संक्षिप्त दौरा न केवल निजी है, बल्कि प्रशासन के लिए जवाबदेही की परीक्षा भी माना जा रहा है।

