Anirudh Ravichander Reveals: KHxRK के लिए क्यों चुना रेट्रो म्यूज़िक, और बकेट लिस्ट में है SRK के साथ काम करना

Anirudh Ravichander Reveals: भारतीय सिनेमा के दो महानायकों — रजनीकांत और कमल हासन — की 47 साल बाद एक साथ वापसी ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। इस ऐतिहासिक फिल्म KHxRK के लिए संगीत दे रहे युवा संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने अब इस प्रोजेक्ट और अपने सपनों के कोलेबोरेशन के बारे में खुलकर बात की है।

47 साल बाद — एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन
रजनीकांत और कमल हासन 47 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर एक बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों ने आखिरी बार 1979 की फिल्म ‘अल्लाउद्दीनुम अलभुथ विलक्कुम’ में साथ काम किया था। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जिनकी 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ ने उन्हें तमिल सिनेमा के सबसे कमर्शियल निर्देशकों में स्थापित किया था। फिल्म का निर्माण Red Giant Movies के बैनर तले हो रहा है।

प्रोमो रिलीज़ और ‘आजा राजा’ का जादू
3 मिनट 46 सेकंड का यह प्रोमो एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में शुरू होता है, जहाँ नेल्सन यह सोचते दिखते हैं कि पहले किसके कमरे में दस्तक दें। तभी अनिरुद्ध आते हैं और उन्हें यह फैसला करने का तरीका बताते हैं। इसके बाद कमल हासन और रजनीकांत रेट्रो लुक में सामने आते हैं और ‘आजा राजा’ की धुन पर एक विंटेज गैरेज की ओर कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। एक यादगार पल में रजनीकांत अपनी चाबी कमल हासन को थमाते हैं।

अनिरुद्ध का बड़ा खुलासा — ‘मास म्यूज़िक नहीं, रेट्रो साउंड’
मीडिया के साथ एक बातचीत में अनिरुद्ध ने कहा, “यह फिल्म एक मज़ेदार एंटरटेनर होगी। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। यह बहुत खास फिल्म है क्योंकि दोनों महान कलाकार 47 साल बाद साथ आ रहे हैं… यह बेहद शानदार होगी। अगर आप प्रोमो देखें, तो उसमें ज्यादा ‘मास’ नहीं है। नेल्सन की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी निकली है। हम अगले साल एक बड़ी हिट देने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।”  संगीत के बारे में उन्होंने यह भी कहा, “हमने कमल हासन सर और रजनीकांत सर के लिए ‘विक्रम’ और ‘जेलर’ में खूब मास म्यूज़िक किया। लेकिन KHxRK के लिए हमने रेट्रो स्टाइल का रास्ता चुना — 1970 के दशक का अहसास वापस लाने की कोशिश की है। मेरे और नेल्सन के लिए उनके साथ कार में बैठना अलग ही अनुभव था, क्योंकि यह 47 साल बाद हो रहा था।” अनिरुद्ध ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि दोनों महानायक साथ आ रहे हैं, तो वे बेहद उत्साहित हो गए। उन्होंने इसे ‘डबल बोनान्ज़ा’ बताया और कहा कि फिल्म के लिए बेहतरीन संगीत देने की तैयारी वे पहले से ही शुरू कर चुके हैं।

SRK के साथ काम करना है बकेट लिस्ट में
अनिरुद्ध ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी ड्रीम कोलेबोरेशन की सूची में शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि SRK पहले से ही नेल्सन की ही फिल्म Jailer 2 में कैमियो करने वाले हैं, जिसकी शूटिंग मार्च 2026 में होने की खबर है। ऐसे में अनिरुद्ध और SRK का यह सपना जल्द ही हकीकत बन सकता है।

KHxRK की शूटिंग कब?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों वरिष्ठ अभिनेता अपनी-अपनी पेंडिंग फिल्मों को पूरा करने के बाद 2027 में KHxRK की शूटिंग शुरू करेंगे|रजनीकांत इससे पहले Jailer 2 में नज़र आएंगे, जिसमें SJ सूर्याह, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं कमल हासन KH237 और कल्कि 2898 AD: पार्ट 2 की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह की लहर
Red Giant Movies के प्रवक्ता ने कहा, “कमल हासन सर और रजनीकांत सर को इस फिल्म के लिए एक साथ लाना हम सबके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम बेहद सम्मानित, आभारी और उत्साहित हैं।” कमल हासन ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “अपने दोस्त रजनीकांत के साथ एक खास पुनर्मिलन। हर महान यात्रा एक नए अध्याय की हकदार होती है!”

यहां से शेयर करें