इटली की कंपनी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में करेगी बड़ा निवेश CEO ने किया LOI

Simplast Group का यमुना क्षेत्र में ₹70 करोड़ का निवेश – 50% एफडीआई के साथ औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम। इटली आधारित वैश्विक कंपनी Simplast Group, जो ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए उन्नत प्लास्टिक एवं रोटेशनल मोल्डिंग उत्पादों के निर्माण में अग्रणी है, ने उत्तर प्रदेश के यीड़ा क्षेत्र में ₹70 करोड़ के कुल निवेश से नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने की घोषणा की है। इस परियोजना में 50% विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) शामिल है। यह निवेश भारत-इटली औद्योगिक सहयोग को मजबूत करेगा और यमुना क्षेत्र को वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
मुख्य आकर्षण (Highlights) : कुल निवेश: ₹70 करोड़, परियोजना में 50% इटली आधारित एफडीआई शामिल, जिससे प्रदेश में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ेगा।
रोजगार सृजन : कुशल, अर्द्ध-कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार, आपूर्तिकर्ताओं, लॉजिस्टिक्स, परिवहन एवं स्थानीय व्यवसायों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रोजगार, उन्नत यूरोपीय तकनीक का हस्तांतरण, आधुनिक उत्पादन तकनीक, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली , स्थानीय कार्यबल के लिए वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण, औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती। परियोजना से सहायक उद्योगों, MSME इकाइयों और सप्लाई चेन नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास तेज होगा। यह परियोजना भारत सरकार की Make in India पहल तथा यमुना क्षेत्र के औद्योगिक विकास विजन के अनुरूप है। नई इकाई घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उत्पादन करेगी, जिससेउत्तर प्रदेश से निर्यात बढ़ेगा व विदेशी मुद्रा अर्जन में वृद्धि होगी तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी। इस संबंध में आज 19 फरवरी 2026 को, श्री राकेश सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), YEIDA ने Simplast Group को 3 एकड़ भूमि आवंटन के लिए एलओआई (LOI) की पत्र सौंपा । अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया आईएएस उपस्थित रहें
यहां से शेयर करें