अखिल भारतीय गुर्जर महासभा: शारदा यूनिवर्सिटी में गुर्जर महासभा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा: शारदा यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में अतिथियों का पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नई पहल को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हरिश्चंद्र भाटी ने युवाओं से शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए संघर्ष जरूरी है। वहीं अन्य वक्ताओं ने इसे समाज को नई दिशा देने वाली पहल बताया। कार्यक्रम में महासभा व स्थानीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने 14 मार्च को आयोजित पथिक जयंती के सफल आयोजन का उल्लेख करते हुए इसे महासभा की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।

संस्थान की आयोजन समिति में डॉ. विजय कुमार, अतुल भटनागर, संदीप नागर, रजत सिंघल, अश्विनी पवार, सत्येंद्र चंदेल, हितेंद्र आदि ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। झलकेस बाबू, चरण सिंह भाटी, देवेंद्र टाइगर, यशवीर भाटी, नीलम भाटी, विपिन प्रधान, रवि अवाना, प्रमोद भाटी, संजय नागर, जितेंद्र नागर, अरुण नागर, आनंद भाटी, सागर अवाना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: श्योराण इंटरनेशनल स्कूल: श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में वीरांगना वार्षिकोत्सव 22 मार्च को

यहां से शेयर करें