एबीईएस कॉलेज में 1622 विद्यार्थियों को डिग्री, 426 को 1875 प्लेसमेंट आॅफर; मेधावियों को मिला सम्मान 

Ghaziabad news  लाल कुआं स्थित एबीईएस कॉलेज में शनिवार को आयोजित भव्य डिग्री वितरण समारोह में एकेटीयू लखनऊ के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी तक सीमित न रहकर स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

मुख्य अतिथि प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि आज का युग तकनीकी नेतृत्व, शोध और नवाचार का है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्टार्टअप संस्कृति को अपनाकर युवा न केवल अपने लिए रोजगार सृजित करें, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दें।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सौरभ अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या समाधान क्षमता, टीमवर्क, नेतृत्व कौशल और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति आज सफलता की कुंजी है।

-1622 छात्रों को डिग्री, 426 को मिला शानदार प्लेसमेंट

कॉलेज के निदेशक प्रो. आलोक चौहान ने बताया कि इस वर्ष 1622 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई है। वहीं, 426 विद्यार्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों से कुल 1875 प्लेसमेंट आॅफर प्राप्त हुए हैं, जिनमें सर्वाधिक पैकेज 60 लाख रुपये वार्षिक तक रहा।

– मेधावियों को मिला सम्मान

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और सम्मान प्रदान किए गए। सम्मानित छात्रों में सार्थक बंसल, प्रिंस गुप्ता, निहित जैन, सौम्या, रिया अग्रवाल, निशांत शर्मा, अंशिका सिंघल, लक्षिता पंचाल, अनुष्का सिंह, शौर्य सिंह तोमर, अर्पित मौर्य, सोम्या अग्रवाल, अनुरा मिश्रा, प्राची चौहान, तनिष्क कौशिक, अनन्या चौधरी, स्नेहा, सोम्या मिश्रा और आयुषी बंसल शामिल रहे।इसके अलावा पथ प्रदर्शक पुरस्कार संयोगिता सिंह और अंशुमन सिंह को प्रदान किया गया।कार्यक्रम में चेयरमैन नीरज गोयल, जनरल सेक्रेटरी शाश्वत गोयल, सलाहकार अभय अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अजय सिंह, नितिका जैन, सोनिया जेटली और डॉ. अमृता ज्योति ने भी आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें