Aamir Khan’s third marriage: गौरी स्प्रैट को दी शाही रूबी रिंग, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार किया अनोखा तोहफा

Aamir Khan’s third marriage: मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी लंबे समय से करीबी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ बांद्रा स्थित अपने घर पर बेहद सादगी से शादी रचाई। स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत हुई इस रजिस्टर्ड शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। समारोह में मुकेश अंबानी, फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ-साथ आमिर के बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद रहे। यह आमिर की तीसरी शादी है इससे पहले वे रीना दत्ता (1986-2002) और किरण राव (2005-2021) से विवाहित रह चुके हैं। 61 वर्षीय आमिर और 47 वर्षीय गौरी करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और लगभग 18 महीने डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे। गौरी पेशे से हेयरड्रेसर हैं और बेंगलुरु स्थित एक सैलून व्यवसाय से जुड़ी हैं; वे आमिर खान प्रोडक्शंस से भी जुड़ी रही हैं। यह गौरी की दूसरी शादी है और उनका पहली शादी से एक बेटा है।

चर्चा में क्यों है वेडिंग रिंग?

शादी की सादगी के उलट, आमिर द्वारा गौरी को दी गई वेडिंग रिंग सुर्खियों का केंद्र बनी हुई है। लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड ‘QWEEN’ द्वारा डिजाइन की गई इस अंगूठी के केंद्र में मेडागास्कर से मंगाया गया दुर्लभ नेचुरल कैबोशॉन-कट रूबी जड़ा है। ब्रांड के को-फाउंडर और सीईओ अमित कुमार के मुताबिक, इतनी उच्च गुणवत्ता का यह रूबी पाने में करीब तीन महीने लग गए, क्योंकि दुनिया भर में मिलने वाले रूबी में से बेहद कम ही इस स्तर की क्वालिटी के होते हैं। अंगूठी को अंतिम रूप देने में 131 कुशल कारीगरों ने मिलकर 256 घंटे से ज्यादा समय तक काम किया। रत्न को सोने की मुकुटनुमा नक्काशी में सेट किया गया है, जिसके चारों ओर बारीक मिलग्रेन बीडिंग और स्कैलप्ड गैलरी डिजाइन बनाई गई है यह शैली आमतौर पर पुराने राजघरानों के आभूषणों में देखी जाती रही है। रिंग में असली हीरे भी जड़े हैं, जो इसकी शाही चमक को और बढ़ाते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब आमिर ने गौरी को खास तोहफा दिया हो। इससे पहले मार्च 2026 में गौरी को ब्राजील से मंगाए गए एक्वामरीन स्टोन और 40 हीरों से जड़ी 18 कैरेट सोने की अंगूठी पहने देखा गया था। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस बेशकीमती रूबी रिंग की बारीक कारीगरी और डिजाइन की जमकर तारीफ कर रहे हैं, हालांकि शादी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Corporate Jihad’: “जेल में जन्म का कलंक भगवान कृष्ण की तरह किसी बच्चे को न झेलना पड़े”, नाशिक कोर्ट ने टीसीएस मामले में निदा खान को दी जमानत

यहां से शेयर करें