नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अर्तगत सेक्टर 19 में बने एक होटल के अंदर एक युवती का शव मिलने हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती कोमल निवासी ग्राम अगवानपुर फरीदाबाद उम्र करीब 20 वर्ष द्वारा सेक्टर 19 में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुयी है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतका कोमल के परिजनोें को सूचना दे दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता चला रही है।

