घटना का वीडियो क्या दिखाता है? वीडियो में पवन पिस्टल में मैगजीन लोड करते दिख रहे हैं। रिकॉर्डिंग करने वाला व्यक्ति (उसका चचेरा भाई हिमांशु बताया जा रहा है) निर्देश देता है, “बटन दबाओ, अंदर चला जाएगा।” मैगजीन लोड होने के बाद पवन पिस्टल को कॉक करता है। दोस्त कहता है, “चलाना मत भाई…” लेकिन अगले ही पल पवन पिस्टल को बाएं सीने पर रखता है, कैमरे की तरफ देखकर हल्का मुस्कुराता है और ट्रिगर दबा देता है। गोली चलने के साथ खून बहने लगता है और पवन गिर पड़ता है। कैमरे से चीख सुनाई देती है, “भाई, क्या कर दिया तूने?” (Bhai, kya kar diya tune?)। पवन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच और तथ्य
पिस्टल लाइसेंसी वाली थी और रिकॉर्डिंग करने वाले व्यक्ति (चचेरे भाई) की थी।पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है। न्यू आशोक नगर पुलिस थाना इसकी जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट या स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे ‘आकस्मिक’ बताया गया है (ट्रिगर अनजाने में दब गया), जबकि वीडियो में पवन का कैमरे की तरफ देखना और मुस्कुराना संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस आगे की जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक और दोनों पक्षों के बयान ले रही है ताकि यह पता चले कि यह जानबूझकर आत्महत्या थी या हादसा।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद लोग शॉक में हैं। कई यूजर्स ने मानसिक स्वास्थ्य, बंदूक सुरक्षा और ‘वीडियो बनाने की होड़’ पर सवाल उठाए जा हैं। कुछ ने कहा कि दोस्त को रोकना चाहिए था या मदद करनी चाहिए थी, न कि रिकॉर्डिंग जारी रखनी चाहिए थी। यह घटना दिल्ली में हथियारों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पर फिर से बहस छेड़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में तुरंत मदद करें, वीडियो बनाने से बचें।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट गार्डों का हंगामा: निराला एस्टेट सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल पर, कई महीनों से नहीं मिली सैलरी

