मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में पथ यात्रा, सांसद महेश शर्मा ने किया ओखला पक्षी विहार का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ओखला पक्षी विहार, सेक्टर-94, नोएडा में ”12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत पथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा ने ओखला पक्षी विहार की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

पक्षियों की देखभाल और सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान सांसद डा. महेश शर्मा ने अधिकारियों से प्रवासी पक्षियों के ठहराव, उनके भोजन की व्यवस्था तथा वृक्षों के रख-रखाव के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ओखला पक्षी विहार में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं, इसलिए यहाँ की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण और आवश्यक सुधार किया जाता रहता है।

पर्यटन और शैक्षिक भ्रमण पर दिया जोर

सांसद ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से यहाँ बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, जिसके लिए बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को यहाँ शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है, जिससे उन्हें जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और पक्षी विहार के महत्व की जानकारी मिल सके।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान डा. महेश शर्मा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में ओखला पक्षी विहार का निरंतर विकास हो रहा है और इसे पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष संजय बाली, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, कार्यक्रम संयोजक डिम्पल आनंद सहित विनोद शर्मा, महेश अवाना, अशोक मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, सुचित्रा कक्कड़, पंकज झा, मुक्तानंद प्रधान, दीपक शर्मा, भूपेश चौधरी, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, मोनिका श्रीवास्तव, गोपाल गौड़, उषा थापा, मनोज चौहान, ममता सिंह, ललित, नीरज चौधरी तथा अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया जहर, सीएम योगी का सख्त एक्शन, बोले- बेटी का सम्मान सर्वोपरि, FIR दर्ज करो 

यहां से शेयर करें