भूतपूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का भव्य आयोजन, 600 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया  सम्मानित

Ghaziabad news  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में भूतपूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 600 पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पांच स्टॉल लगाए गए, जिनमें  मेडिकल कैम्प (डेंटल व आई) यशोदा हॉस्पिटल के सौजन्य से,पेंशन स्पर्श कैम्प (आईसीआईसीआई बैंक, मेरठ कैन्ट एवं यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम नौएडा के सौजन्य से) और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल शामिल थे।
विधायक अजीतपाल त्यागी की उपस्थिति में जनपद की वीर नारियों, 90 वर्ष से अधिक आयु वाले वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों, वीरता/विशिष्ट पदक पुरस्कार विजेताओं और द्वितीय विश्व युद्ध के पेंशनरों की विधवाओं का शॉल और मोमेंटो से सम्मान किया गया। शहीद विशाल चौहान के माता-पिता को शासन की ओर से 25-25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके  पर मुरादनगर विधायक श्री त्यागी ने कहा कि देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों का देश सर्वदा ऋणी रहेगा।  सैनिकों की वीरता ,  अदम्य सहस और शौर्य की कोई तुलना नहीं हो सकती।
कार्यक्रम का संचालन  बीसी बंसल  ने किया। मंच पर आॅनरेरी कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव (परमवीर चक) , मेजर जनरल ए जेबी जैनी , कर्नल  तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक , डॉ. (मेजर जनरल) बीएन कपूर  और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए अनुभव साझा किया।
समारोह में 37 बटालियन एनसीसी, होमगार्ड और परिवर्तन विद्यालय के छात्र-छात्राओं** को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  कैप्टन (आईएन) राम प्रवेश सिंह  ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए सभी विभागों,सहयोगियों और संगठनों का धन्यवाद किया, जिनके योगदान से यह भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह आयोजन न केवल पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करने का अवसर था, बल्कि समाज में सैनिकों की भूमिका और उनके योगदान को भी याद करने का एक प्रेरक उदाहरण साबित हुआ।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें