निक्की हत्याकांड: पति विपिन को हाईकोर्ट से जमानत, सेशन कोर्ट में जारी रहेगा ट्रायल

नोएडा। चर्चित निक्की हत्याकांड में मुख्य आरोपी और पीड़िता के पति विपिन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपी के वकील अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर को जमानत की अर्जी मंजूर की थी, जिसका आदेश सोमवार को प्राप्त हुआ। इससे पहले इस मामले में सह-आरोपी रोहित, सतवीर और दया को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, थाना कासना में दर्ज मुकदमा संख्या 194/2025 निक्की की बड़ी बहन कंचन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। कंचन ने आरोप लगाया था कि उनकी बहन निक्की को ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाकर मार डाला। इस मामले में निक्की के पति विपिन को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

सेशन कोर्ट में विचाराधीन है ट्रायल

वकील अमित भाटी बोड़ाकी के मुताबिक, मामले का ट्रायल फिलहाल सेशन कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सभी आरोपी साक्ष्यों और गवाहों की बिनाह पर बरी हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने का मतलब आरोपों से मुक्ति नहीं है, बल्कि मामले में अंतिम फैसला ट्रायल कोर्ट की सुनवाई पूरी होने के बाद ही आएगा। विपिन को जमानत मिलने के बाद अब इस बहुचर्चित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: सरकार-NPCI का बड़ा फैसला, UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला

यहां से शेयर करें