माँ स्वर्गीय रामकली देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

नोएडा। दैनिक कंट्रोल इंडिया के ब्यूरो चीफ पत्रकार रविंद्र भाई समेत पूरे मीडिया परिवार की तरफ़ और समस्त देश और देशवासियों ने पूजनीय माता स्वर्गीय रामकली देवी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर अत्यंत व्यथित हृदय से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

08 अक्टूबर 2024 को दिवंगत हुई माँ रामकली देवी जी को याद करते हुए रविंद्र भाई ने कहा कि माँ चली गईं तो संसार सूना हो गया। आँखें अब भी उनके निश्छल प्यार को तरसती हैं। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद समय की कोई भी अवधि उनकी यादों को धुंधला नहीं कर सकी। घर की हर दीवार, हर कोना और हर विचार आज भी उनकी ममता की खुशबू से महकता है।

रविंद्र भाई ने लिखा कि जब भी जीवन में कोई मुश्किल आती है, तो ऐसा लगता है जैसे अदृश्य रूप में माँ का हाथ सिर पर रख देता है। उनके बिना जीवन और घर दोनों अधूरे हैं। माँ के दिए संस्कार, उनकी मुस्कुराती तस्वीर और बेपनाह प्यार ही परिवार के जीने का सहारा बने हुए हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि माँ की पवित्र आत्मा को मोक्ष मिले और अगले हर जन्म में भी उन्हें इन्हीं की कोख से जन्म मिले। रविंद्र भाई ने कहा कि माँ उनके दिलों में धड़कन बनकर हमेशा जीवित रहेंगी। पत्रकार रविंद्र भाई ने इस अवसर पर कोटि-कोटि नमन करते हुए माँ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिवार के सदस्य और परिचित भी इस पुण्यतिथि पर उनकी याद में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, ‘पुलिस ने जगह-जगह खरोंचा, जमीन पर फेंका’; राहुल गांधी हिरासत के बाद रिहा

यहां से शेयर करें