नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Noida vehicle theft gang:

22 दोपहिया वाहन और 31 चोरी के मोबाइल बरामद, तीन अवैध चाकू व 2500 रुपये नकद भी मिले

Noida vehicle theft gang: नोएडा। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को भी संरक्षण में लिया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 22 चोरी के दोपहिया वाहन, 31 स्नेचिंग किए गए मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। Noida vehicle theft gang:

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 18 सितंबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की यादव उर्फ मोटा, करण नागर, रविन्द्र और विश्वा महतो उर्फ राजा के रूप में हुई है। आरोपियों को सेक्टर-24 थाना क्षेत्र और खोड़ा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर के सुनसान इलाकों में रेकी कर खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करते थे। चोरी के इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल फोन स्नेचिंग की वारदातों में किया जाता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी वारदातों में अलग-अलग चोरी के दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते थे। सड़क किनारे पैदल चलने वाले लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन छीनने के बाद चोरी के वाहनों को जंगल, झाड़ियों और सुनसान स्थानों में छिपा दिया जाता था। Noida vehicle theft gang:

पुलिस के मुताबिक, स्नेचिंग किए गए कुछ मोबाइल फोन आरोपियों द्वारा राहगीरों को सस्ते दामों पर बेच दिए जाते थे, जबकि कुछ मोबाइल बिहार भेजे जाते थे। वहां विश्वा महतो उर्फ राजा के माध्यम से मोबाइल फोन अपेक्षाकृत अधिक कीमत पर बेचकर रकम हासिल की जाती थी। बिक्री से मिली रकम आरोपी आपस में बांट लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में विक्की यादव उर्फ मोटा (19), करण नागर (19), रविन्द्र (21) और विश्वा महतो उर्फ राजा (26) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली के सरिता विहार और न्यू अशोक नगर थाने में भी मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस अब बरामद वाहनों और मोबाइल फोन से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी-स्नेचिंग के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
Noida vehicle theft gang:

यहां से शेयर करें