ई-एचआरएमएस प्रशिक्षण से दिल्ली पुलिस में भत्ता प्रक्रियाओं को मिलेगा नया डिजिटल आयाम

New Delhi news हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा मंगलवार को पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श सभागार में इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (ई-एचआरएमएस) पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), भारत सरकार के तकनीकी अधिकारियों ने कर्मचारियों को ई-एचआरएमएस की कार्यप्रणाली और इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

कार्यशाला में दिल्ली पुलिस की विभिन्न जिला एवं इकाइयों से संबंधित सहायक एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक भत्ते, ब्रीफकेस भत्ते तथा टेलीफोन और समाचार पत्र भत्ते/प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रक्रियाओं को ई-एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रणाली के उपयोग से जुड़ी तकनीकी बाधाओं और कर्मचारियों के सवालों का भी समाधान किया गया।
कार्यशाला में करीब 175 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), अपर पुलिस आयुक्त (कार्मिक) तथा अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय-कक ने की। अधिकारियों ने ई-एचआरएमएस के माध्यम से कार्मिक संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

New Delhi news

यहां से शेयर करें