बलवंत नगर डूब क्षेत्र: बिजली-पानी की समस्या से त्रस्त सैकड़ों परिवार, सीएम योगी से लगाई गुहार

नोएडा। बलवंत नगर डूब क्षेत्र के निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की तत्काल व्यवस्था की जाए। क्षेत्र में 100 से अधिक कॉलोनियां बसी हुई हैं, जहां नोएडा प्रशासन द्वारा रजिस्ट्री कराकर लोग आवास बनाकर रह रहे हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर अमन-प्रिया और छोटे वर्ग के परिवार हैं। निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा इन कॉलोनियों में लाइट नहीं दी जा रही है। इसके चलते बच्चे रात में चैन से पढ़ाई नहीं कर पा रहे और सो नहीं पा रहे हैं। बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेल रहे हैं। पानी की समस्या भी क्षेत्रवासियों को सता रही है।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उनकी कॉलोनियों को जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं कराई गई तो जनता में आक्रोश बढ़ेगा और सूचना देकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।निवासियों का यह कहना है कि प्रशासन द्वारा रजिस्ट्री के बावजूद बुनियादी सुविधाएं न मिलने से जीवन यापन मुश्किल हो गया है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से समस्या का शीघ्र समाधान निकलेगा।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत के नेतृत्व में 14 सितंबर को नोएडा-ग्रेटर नोएडा-यमुना प्राधिकरण के खिलाफ महापंचायत, ट्रैक्टर धारी किसानों की तैयारी शुरू

यहां से शेयर करें